मकर राशि- मकर राशि के लोग बेहद मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि ये जातक अपने करियर और जिम्मेदारियों को सबसे ऊपर रखते हैं। ये हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं और अपनी व्यावहारिक सोच के बल पर मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले लेते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानते और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, बाहर से ये थोड़े सख्त नजर आ सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद साथी होते हैं।
आज का राशिफल
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम को लेकर मन में संदेह है, तो फिलहाल उसे टालना ही बेहतर रहेगा। पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। नए काम की योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। विवादों से दूरी बनाए रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन हल्का महसूस करेंगे और यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी मिल सकती है।
शनिवार उपाय:
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़े और लोहे की वस्तु का दान करें। शनि मंदिर में दीपक जलाएं। गरीबों और बुजुर्गों की सेवा करें। आज क्रोध और अहंकार से दूर रहें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और समस्याओं का समाधान होगा।
Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें
Makar Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है