फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की सेहत में आएगा सुधान, पढ़ें 11 जून का राशिफल

Thu, 11 Jun 2026 05:10 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज सेहत के मामले में राहत मिलेगी और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि- मकर राशि के लोग बेहद मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि ये जातक अपने करियर और जिम्मेदारियों को सबसे ऊपर रखते हैं। ये हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं और अपनी व्यावहारिक सोच के बल पर मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले लेते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानते और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, बाहर से ये थोड़े सख्त नजर आ सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद साथी होते हैं।  आज का राशिफल

विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज सेहत के मामले में राहत मिलेगी और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। जिम्मेदारियों को टालने से बचें। संतान की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। आसपास के लोगों की नीयत पहचानकर चलना जरूरी रहेगा।

उपाय
गुरुवार को पीले चावल का दान करें। भगवान विष्णु को हल्दी और चंदन अर्पित करें। गरीबों की मदद करें। इससे आपके जीवन में स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन


Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 June: मूलांक 5 और 9 को मिलेगी करियर में सफलता और धनलाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Love Rashifal 10 June: मेष और मिथुन राशिवालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, जानें अन्य राशियों का प्रेम राशिफल

Makar Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें