कर्क राशि- कर्क राशि के लोग बेहद संवेदनशील और परिवार से बहुत लगाव रखने वाले होते हैं। ये सभी रिश्तों को दिल से निभाते हैं और अपनों की देखभाल के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए रचनात्मकता इनकी मुख्य ताकत होती है। हालांकि, इनका अत्यधिक भावुक स्वभाव और बार-बार मूड बदलना कभी-कभी इनके लिए परेशानी खड़ी कर देता है, लेकिन यही संवेदनशीलता इन्हें सबसे खास और प्यारा इंसान बनाती है। आज का राशिफल
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको हर काम प्लानिंग के साथ करना होगा। मेहनत का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे बाधाएं हटती दिखाई देंगी। नौकरी या काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। उधार लेने से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में किए गए बदलाव भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।