फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 January : इन 4 राशि के लोग आज काम में बरतें सावधानी, बढ़ सकती हैं समस्याएं

Sat, 03 Jan 2026 07:53 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

3 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 3 जनवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 03 January 2026: आज 03 जनवरी शनिवार के दिन पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन ब्रह्रा और इंद्र योग का संयोग है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में होगा। वहीं आज धनु राशि में चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है। इसके अलावा आज चंद्रमा पर सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध पर सप्तम द्दष्टि भी पर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन रोजगार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर भी अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, जिससे काम करने में भी आपको आसानी होगी। आप अपने पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपको एक से अधिक सोर्सो से इनकम प्राप्त होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती हैं, जिस पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। यदि आपने अपने किसी सहयोगी को कोई जिम्मेदारी दी, तो उसमें ढील दे सकते हैं।

4 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग:हरा

आज बिजनेस को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जो आपका लंबे समय से पेंडिंग पड़ा था और किसी डील को भी फाइनल करने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से आपको लेनदेन सोच समझकर करने की आवश्यकता है और भाई का आपको पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आप रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। नए साल में आपके  खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:पीला

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा और धन धान्य में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसकी भी पूरे होने की संभावना है। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको आपका रुका हुआ धन भी मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: केसरी

आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला में अच्छा रहने वाला है। इनकम में वृद्धि होगी और आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि बढेगी और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी मित्र से बेवजह के विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे।

8 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। किसी को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पर खरे उतरेगी और माता-पिता आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

9 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी और आपके बीच प्रेम भरपूर रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। संतान को लेकर आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है। जिससे नौकरी में आसानी होगी और वह कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

10 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। नए साल में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत में यदि कोई समस्या आएगी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

11 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: हरा

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी और आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

12 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में बढ़िया रहने वाला है और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बोलने से बचना होगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं और आप किसी परीक्षा के तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। आपको अपने पिताजी से कोई बात समझ कर बोलनी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हे  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। परिवार में यदि सदस्यों में लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दुर होगा और माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाएं,  तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और बिजनेस को लेकर आप कोई जरूरी फैसला लेंगे, जिसमें आपको अपने पार्टनर से राय अवश्य लेनी होगी।


Samsaptak Yoga 2026: शनि-शुक्र बनाएंगे समसप्तक राजयोग, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें