Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 12 अक्टूबर दिन रविवार है, और आज के दिन के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में गुरु के साथ हो रहा है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा से चतुर्थ भाव में सूर्य और शुक्र की युति हो रही है, जो कि अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है। इसके अतिरिक्त, आज मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में रवियोग और वरियन योग भी बन रहे हैं, जो दिन को और अधिक सौभाग्यशाली और सफलतादायक बना रहे हैं।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप लोगों से काम से काम मतलब रखें और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी कोई सेहत संबंधित समस्या उभर सकती हैं। आज आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करनी होगी, क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय रहा है। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपको मनपसंद काम मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको किसी पुराने वाद-विवाद को दोबारा उठाने से बचना होगा। आज आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने बॉस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। काम के प्रति आपको जिम्मेदार बनना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। आज आपके करियर में भी उछाल आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, उन्हें किसी नई नौकरी भी प्राप्ति हो सकती है। छोटे बच्चे भी खेलकूद में काफी व्यस्त रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में आप अपने कामों में बदलाव लाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। कर्मचारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए वह अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आप किसी चल व अचल संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से रिश्तों में भी कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आपको आपकी पुराने समस्याओं का भी समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके अनुभवों में भी वृद्धि होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है और व्यवसाय में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी विषय को पढ़ने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।