फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 Feb: इन चार राशि वालों को बनेंगे अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 12 Feb 2026 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

12 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 फरवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: आज गुरुवार, 12 फरवरी का दिन है। आज के दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा, फिर इसके बाद धनु राशि में संचरण करेंगे। आज के दिन ग्रहों के संयोग के कई तरह के शुभ योग बनेंगे, जिससे कुछ राशि वालों को कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ होने की अच्छी संभावना है। दिन में कुछ अच्छी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपके आपसी रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा, जिससे कि आपके रिश्ते में दूरी आने से बच सकें।
 
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैय को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतारने में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहेगा, क्योंकि जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप अपने धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए धन लगाने की सोचेंगे। कोई सरकारी काम आपका यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी सदस्य से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए समय अवश्य निकाले। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आप अच्छे कामों से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने कर्जो को भी उतारने के पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आप दिखावे में चक्कर के चक्कर में पड़कर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील लंबे समय से आटकी हुई, थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपके और जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण ही आप कोई गड़बड़ी कामों में करेंगे, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि भी करा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां पर भी आप पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाना है। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा खर्चा भी होगा।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा, जिस कारण आपको समस्या होगी, इसलिए आपको अपने खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा बिल्कुल ना समझें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे, जिससे आपको परिवार के सदस्यों का भी प्यार मिलेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप यदि कहीं घूमन फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको आय- व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि रहेगी, जिससे कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन देन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखें और संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें थोड़ा संयम दिखाएं और अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की कोशिश करें, क्योंकि आप जल्दबाजी के कारण भी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें