कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग रचनात्मक और दूरदर्शी सोच रखने वाले होते हैं। इस राशि को राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि माना जाता है, जिसपर शनि का स्वामित्व है। कहते हैं कि शनि के प्रभाव के कारण ये लोग समाज में कुछ नया करने की इच्छा रखते हैं। इनके लिए आसमानी रंग शुभ होता है।
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आसपास के लोगों को अच्छी तरह पहचानें, क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी अजनबी की सलाह पर निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।