फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabh Rashifal 13 May: निवेश के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन वाणी पर रखें नियंत्रण

Mon, 12 May 2025 06:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vrishabh Rashifal 13 May: वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के लिहाज से कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में संभलकर चलना होगा। आपको कार्यस्थल पर जरूरत से ज्यादा सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vrishabh Rashifal 13 May: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको वाहन थोड़ा संभलकर चलाना होगा। किसी को उधार धन देने से बचना होगा। निवेश के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। लोगों से मेल-मिलाप रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज के दिन अपने कार्यस्थल पर सोच-समझकर कर कार्य करना होगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपको खूबसूरत रोमांटिक पल साथ की साथ साझा करेंगे।  
विज्ञापन


नौकरी-व्यापार
13 मई का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के लिहाज से कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में संभलकर चलना होगा। आपको कार्यस्थल पर जरूरत से ज्यादा सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपको नौकरी में कुछ बड़ा करने के लिए सहयोगियों का साथ लेना होगा। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हो उनको अच्छी डील हासिल हो सकती है। धन के निवेश के मामले में 13 मई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

आर्थिक लाभ
13 मई का दिन आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। धन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पडेगी। आसानी से धन कमाने में कामयाब होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफे लिए कोई अच्छी डीला लगने की पूरी संभावना है। आय में इजाफा होने का दिन है। 
विज्ञापन


प्रेम-संबंध
प्रेम संबंधों के लिहाज से 13 मई का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छे से बीतेगा। साथ संग किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। प्यार भरी मीठी बातें होंगी और एक दूसरे के भावनाओं को समझने मे आपको कामयाबी मिलेगी। 

स्वास्थ्य
सेहत के मामले में वृषभ राशि के लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। खान-पान पर आपको नियंत्रण रखना होगा। 

Guruwar ke Upay: सुहागिन महिलाएं गुरुवार के दिन करें इस चालीसा का पाठ, प्रेम जीवन में आएगा बदलाव
विज्ञापन


वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव 
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें