फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, गलतियों से मिलेगी सीख

Thu, 11 Jun 2026 05:04 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे और भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो बुद्धि और संवाद के प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से इस राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें हमेशा नई चीजें सीखना और लोगों से मेल-जोल बढ़ाना बेहद पसंद होता है। अपनी बेहतरीन बातचीत करने की कला के कारण ये लेखन, मीडिया और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। इनमें हालात के अनुसार खुद को ढालने का गजब का हुनर होता है। हालांकि, इनका चंचल मन अक्सर एक जगह नहीं टिकता, लेकिन इनकी समझदारी इन्हें हमेशा आगे बढ़ाती रहती है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscopes)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। आय बढ़ाने के मौके मिलेंगे और भविष्य को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात रिश्तों में मिठास लाएगी। परिवार की बातों को घर तक ही सीमित रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे करवाएगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आने वाली है।

उपाय
गुरुवार को पीले रंग का रूमाल अपने पास रखें। विष्णु जी को केसर मिला दूध अर्पित करें। गरीब बच्चों को किताबें या पीली वस्तुएं दान करें। इस दिन झूठ बोलने से बचें। ये उपाय आपकी बुद्धि को तेज करेगा और धन लाभ के योग बनाएगा।
विज्ञापन



Chandra Mangal Yog: कल मेष राशि में बनेगा चंद्र-मंगल योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर और आर्थिक मजबूती
विज्ञापन

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत
Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें

Mithun Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें