मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी व्यापार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे और उनका हल खोजेंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती हैं। यदि भाई बहनों से रिश्ते में कुछ खटपट चल रही थी, तो वह समाप्त होगी।