मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी नये कार्य को करने जा रहे हैं और कोई आपको सलाह दे,तो कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको किसी भी कठिन समस्या का हल अपनी बुद्धि से निकालना होगा और किसी की बातों में नहीं आना है। यदि आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करना है,तो उसमें अपने किसी परिजन को पार्टनर बनने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करवा सकता है।