मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ नए कामों से पहचान बनेगी। आपको जरूरी कामों को लेकर धन खर्च करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप माता-पिता की सेवा के लिए कुछ समय निकालेंगे। आपको किसी जरूरी काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।