मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। किसी घर, मकान और दुकान आदि खरीदने का सपना आपका पूरा होगा, लेकिन आप कोई काम अपने पिताजी से बिना पूछे ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आप बिना सोचे समझे किसी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी।