मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर कार्यरत हैं, तो वह उनसे मिलने आ सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।