फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल, जानिए कैसे बीतेगा आपका पूरा दिन

Mon, 05 May 2025 04:26 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो उनसे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि  

विज्ञापन

मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं- 
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो  

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो उनसे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपनी भाई- बहनों से यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में सहयोगी पूरा साथ देंगे, जिससे आपको काम करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


उपाय:  

  • घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।  
  • घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।  
  • किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।  

 

विज्ञापन

 


Vaishakh Maah Ke Upay: वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि में चाहते हैं वृद्धि, तो वैशाख माह में करें ये उपाय

Vaishakh Maas 2025 Upay: श्रीहरि के प्रिय वैशाख मास में करें ये चार उपाय, दूर होगी हर समस्या

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें