मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई सुखद समाचार सुनने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन लगाएंगे। व्यापार कर रहे लोग कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे,जिसका उन्हें भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आपके परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है,जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी से पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करें,तो उसमें सावधानी बरतें। आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।