मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो की किसी बात पर झड़प सकती हैं, जिससे उन्हें समस्या होगी। आपसी रिश्तों में आपको सामाजस्यं बनाए रखना होगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।