मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि और संचार के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और लोगों से जुड़ना बेहद पसंद होता है। ये बेहतरीन कम्युनिकेटर होते हैं, जिससे लेखन, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। हालात के अनुसार खुद को ढालना इन्हें बखूबी आता है। हालांकि, इनका चंचल मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी इनकी समझदारी इन्हें आगे बढ़ाती रहती है। आज का राशिफल
आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें, जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।
Gajlaxmi Yog Effect: 12 साल बाद कर्क राशि में गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत