मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलता दिख रहा है।