मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ टेंशन भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे।