मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को ऊंचा बनने के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सभी के साथ सम्मान बना रहगा। नवीन विषयों को बढ़ावा मिलेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके अनूठे प्रयास आज रंग लाएंगे। आपके चारो ओर का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाएं, तो आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे।