मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आज सुधार होगा। लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। यदि आपने किसी धन संबंधित योजनाओं में धन का निवेश किया था,तो वह भी आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसे कुछ समय स्थगित कर दे,नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है।