मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अपने साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। आपको आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। संतान ने यदि किसी खेल में प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को शेयर बहुत ही सोच विचार कर खरीदने होंगे, नहीं तो बाद में वह उनके लिए नुकसानदायक रहेंगे।