मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप यदि किसी बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपका यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मन मुटाव चल रहा था, तो वह भी आज बातचीत के जरिए दूर होगा।