मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के कारण अपने आलोचकों के आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देंगे और कार्यक्षेत्र में मदमस्त होकर कार्य करेंगे, जो लोग आपके मित्र हैं आज वह आपको अपने शत्रु बने नजर आएंगे, जिन देखकर आपको हैरानी होगी। आपके शत्रु बनते हुए कामों को बिगाड़ने की भी पूरी कोशिश कर सकते है। घर परिवार में आज किसी तीसरे के कारण कोई वाद-विवाद पनप सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम आने से प्रसन्नता बनी रहेगी।