मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप राजनीति में किसी के कहने में आएं, नहीं तो आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करना होगा। आपके किसी काम में यदि कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।