मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने में ही खोए रहेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपको आज अक्समात धन लाभ हो सकता है। विधार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर चितित रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपको आज किसी नई योजना का पता चल सकता है।