मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप किसी योजना अनुसार कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आप सक्रियता बढ़ाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जीवन साथी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।