मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपके कामों को एक नई दिशा मिलेगी। आप किसी से कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आप संतान से अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।