मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने विभिन्न कामों को समय पर पूरा करना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूत ही आएगी। कामकाज पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपको किसी उचित अवसर के मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप विनम्रता बनाए रखें। जनकल्याण के कार्य पर आपका पूरा साथ रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें।