मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं व आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत रहेंगे,लेकिन आपको कुछ कीमती सामानों को खरीदने से बचना होगा। अपने संचित धन व अपनी आय की ओर ध्यान रखकर खरीदें तो बेहतर रहेगा। यदि आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि का कोई कार्य करवाने की सोच रहे हैं,तो आज आप उसे करवा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।