मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से आज आप आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको नुकसान होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप अपनी किसी मन में चल रही बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।