मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद करने से आज आपके मन को सुकून मिलेगा। यदि आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, तो वह अच्छी रहेगी।