मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ व सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकले।