मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को चालू करेंगे,जिनसे आप लाभ अवश्य कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका मन भी धार्मिक कार्य की ओर अग्रसर होगा। आपका किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर मन परेशान रहेगा,जिसके बाद आप पक्ष अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और नौकरी से जुड़े जातकों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ छोटी-मोटी गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा।