मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आवश्यक विषयों पर आपका पूरा जोर रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी। आपके कुछ अनूठे प्रयास रंग लेंगे।