मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन को चुकता करना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग यदि किसी डील को पार्टनरशिप मे फाइनल ना करें, नहीं तो उसमें उनको धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे, जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, वह कहीं और अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे।