मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।