मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी ऊर्जा को बेकार के कामों में व्यर्थ ना करें बल्कि अच्छे कामों में लगाएं जिसका आप लाभ उठाएंगे।