मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है,तो उसमें आपसे कुछ एक्स्ट्रा पूछताछ की जा सकती है। आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से ले,नहीं तो उनको कोई करियर संबंधित समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आएंगे,जिसमें उन्हें उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप यदि अपने किसी परिजन के घर जाएं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा।