मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। परिवार में लोगों से मिठास बनाए रखें। आवश्यक काम में आप बिल्कुल भी ढील न दें। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें । दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।