मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकते हैं। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा। आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।