मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्च आपकी परेशानी बन सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले उसकी राय अवश्य लेनी होगी। आपको अपने अपने किसी परिजन को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं।