मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान सम्मान मिलेगा। नौकरी व कारोबार में आप यदि किसी नए अवसर कि लंबे समय से इंतजार में थे, तो वह भी आपको मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।