मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कुछ कार्यों को करने का जिम्मा सौंपा जाएगा,लेकिन यह देखकर उनके शत्रुओं के मन में ईष्या द्वेष बना रहेगा। यदि आप अपने मकान का निर्माण कराने की सोच रहे हैं,तो वह भी हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।