मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बिजनेस के कामों में कुछ उलझनों में लगे रहेंगे और कुछ नए एक्सपेरिमेंट भी अपने बिजनेस में कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या यदि चली आ रही थी, तो उनके कष्टों में कमी होगी। आप अपने किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। किसी प्रॉपर्टी में यदि आपने पहले निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।