मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और शेयर मार्केट में निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, वह किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचारकर फाइनल करें। आपकी कोई गुप्त बात परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।