मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।