मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी, लेकिन यदि परिवार में आपका कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आपको उसे भी करना होगा। भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज धन लगा सकते हैं।