Gemini Horoscope Today (आज का मिथुन राशिफल)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप कुछ नया कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने के कारण आप किसी सरप्राईज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।